25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patiala clash: ‘राजनीतिक दलों के बीच हुआ संघर्ष’- CM मान

Patiala Violence: पंजाब के पटियाला शहर में हुई हिंसा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजनीतिक करार दिया है है और कहा है ये सांप्रदायिक नहीं है।
2 min read
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

May 01, 2022

Punjab saddled with debt due to previous govts: CM Mann

Punjab saddled with debt due to previous govts: CM Mann

पटियाला में हुई हिंसा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो राजनीतिक दलों के बीच का संघर्ष कहा है। उन्होंने कहा कि ये दो समुदायों के बीच नहीं था। मान ने सीधा कहा है ये अकाली दल और बीजेपी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस हिंसा के कारणों की जारी है, इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "यह दो राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष था न कि दो समुदायों के बीच। पंजाब में लोग शांति से रहते हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि हिंसक घटनाओं को किसने भड़काया। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।" ये बातें भगवंत मान ने तब कही जब वो मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे।

भगवंत मान ने आरोप लगाते हुए कहा, "विपक्ष ऐसी घटनाओं को भड़का रहा है क्योंकि वे राज्य में आम आदमी पार्टी की सफलता को नहीं देख सकते हैं, इसलिए वे इसमें शामिल हैं।"

यह भी पढ़े - Patiala Clash: CCTV फुटेज में दिखा मंदिर परिसर में पत्थरबाजी

बता दें कि ये झड़प काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब खुद को शिवसेना (बाल ठाकरे) कहने वाले एक संगठन ने 'खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च' शुरू किया था। इसके बाद निहंगों सहित कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के कार्यक्रम के खिलाफ एक और मार्च निकाला तो दोनों गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में 4 लोग घायल हुए थे।

भगवंत मान ने कहा कि हिंसा वाले दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा वहां मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पर वह वहाँ क्यों जा रहा थे?" भगवंत मान ने कहा कि इसमें शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे चाहे वह कोई भी हो और जिस भी पद पर हो।