30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Encounter: पटना पुलिस से भिड़े अपराधी, 62 राउंड गोलीबारी, सोन नदी के किनारे रंगदारी वसूल रहे थे बदमाश

Patna encounter: पटना के बिहटा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 62 राउंड फायरिंग, एक बदमाश घायल, SI और थानेदार भी जख्मी। सोन नदी में रंगदारी वसूली का मामला उजागर।
2 min read
Google source verification
पटना पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस

पटना पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस

Patna Encounter News: पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर के दौरान सब इंस्पेक्टर राजू कुमार सिंह भी घायल हो गए हैं। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में चोट लगी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। घायल अपराधी को PMCH रेफर किया गया है। SI राजू कुमार सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ बिहटा थाना क्षेत्र के परेव में हुई। पुलिस ने कहा कि दो अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं और उनकी तालश के लिए सघन छापेमारी जारी है।

रंगदारी वसूले जाने की मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गए।

दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन, देसी कट्टा बरामद

पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक राइफल, एक कार्बाइन, एक देसी कट्टा और एक नाव बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी और सब-इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सोन नदी में रंगदारी वसूली का नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दो स्थानों पर पुलिस ने चार कुख्यातों को गिरफ्तार किया

इससे पहले, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना में दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो हफ्ते पहले हुई इस कार्रवाई में पटना ईस्ट इलाके से डॉक्टरों और व्यापारियों को निशाना बनाने की योजना बनाते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अगमकुआं पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक शख्स को दबोचा।