30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पंजाबी मांओं की गोद सूनी की’, सज्जन कुमार के घर BJP सांसदों के जाने पर भड़के राजकुमार वेरका, माफी की मांग

Sajjan Kumar: 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर BJP सांसदों के जाने पर बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका ने तीखा हमला बोला है। जानिए क्या हैं पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
BJP MPs Sajjan Kumar House, Rajkumar Verka

सज्जन कुमार के घर BJP सांसदों के जाने पर भड़के राजकुमार वेरका (फाइल फोटो)

Sajjan Kumar: 1984 के सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर दिल्ली बीजेपी के तीन सांसदों के पहुंचने पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने बीजेपी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए निशाना सांधा है। वहीं, विवाद बढ़ता देख पंजाब बीजेपी ने भी अपने ही सांसदों के इस कदम को गलत बताया है।

'सज्जन कुमार पंजाबियों का दुश्मन'- राजकुमार वेरका

पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार पंजाबियों का दुश्मन था, जिसने कई पंजाबी मांओं की गोद सूनी कर दी और बुजुर्गों का सहारा छीन लिया। वेरका ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति इतने बड़े नरसंहार का दोषी हो, उसके साथ किसी का कोई सरोकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस का साफ रुख है कि जो पंजाब का दुश्मन है, वह हमारा भी दुश्मन है।

बीजेपी के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल

वेरका ने भारतीय जनता पार्टी के स्टैंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी इस मामले में दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बाहर से तो विरोध जताती है, लेकिन अंदर ही अंदर हमदर्दी दिखाती है। पूर्व मंत्री ने मांग की कि तीनों सांसदों को अपने इस कदम के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने भी जताया एतराज

विवाद बढ़ता देख पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सांसदों के इस दौरे को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। ढिल्लों ने साफ किया कि पंजाब बीजेपी इस दौरे की कड़े शब्दों में निंदा करती है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ढिल्लों ने कहा कि दंगे के दोषी के घर जाना उन पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिन्होंने 1984 में अपनों को खोया था।

बीजेपी आलाकमान ने सांसदों को लगाई फटकार

जानकारी के मुताबिक, विवाद तूल पकड़ने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के तीनों सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब कर इस दौरे को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है और सख्त हिदायत दी है।