
Toughest Exam Of World(AI Image-ChatGpt)
Toughest Exam Of World: हाल में नीट यूजी का पेपर लीक होने के बाद दोबारा उसके पेपर कराए गए। यह मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए सबसे बड़ा एग्जाम है,लेकिन दुनिया में इससे भी बड़े और कठिन कई ऐसे टेस्ट हैं जिन्हें सफलतापूर्वक कराया जाता है। इसके लिए कड़ी निगरानी के साथ ही प्रश्न पत्र तैयार करने में भी विशेष सतर्कता बरती जाती है। ऐसे में जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ी परीक्षाओं को कैसे बिना गड़बड़ी के कराया जाता है।
दुनिया का सबसे बड़ा एंट्रेस एग्जाम चीन के गाओकाओ को माना जाता है। चीनी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 7 व 8 जून को हुई इस परीक्षा में 1.29 करोड़ छात्र शामिल हुए। इस परीक्षा का प्रश्रपत्र बनाने वाले विशेषज्ञों को पेपर पूरा होने तक लॉकडाउन में रखा जाता है। प्रश्रपत्रों की प्रिंटिंग भी मिलिट्री बेस या कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में की जाती है। परीक्षा के दिन पूरे चीन में लॉकडाउन जैसी स्थिति होती है। गाडिय़ों के हॉर्न बजाने पर पाबंदी,परीक्षा केंद्रों पर जाने वाली सडक़ों को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाता है। शहर में बंदी जैसा माहौल रहता है।
अमरीका- कनाडा में होने वाले ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जाम में पेपर लीक जैसी समस्याओं को रोकने के लिए अब परीक्षा कराने वाली संस्था एआइ प्रोक्टोरिंग का इस्तेमाल करती है। पेपरों की प्रिटिंग भी हर छात्र के लिए एन्क्रिप्टेड रूप में की जाती है। कंप्यूटर पर होने वाली परीक्षा में एआइ- सॉफ्टवेयर व इंसानी प्रॉक्टर छात्र की आंखों की मूवमेंट व डेस्कटॉप एक्टिविटी पर निगरानी रखते हैं।
द.कोरिया में होने वाली कॉलेज शैक्षिक योग्यता परीक्षा भी दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। आठ घंटे की इस परीक्षा को बिना गड़बड़ी संपन्न कराने के लिए प्रश्रपत्र बनाने वाले विशेषज्ञों को दुनिया से अलग-थलग रखा जाता है। पेपरों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 10 हजार पुलिस अधिकारी तैनात किए जाते हैं। साथ ही कई लेयर पर प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
Published on:
23 Jun 2026 02:35 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
