25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिगो फ्लाइट में यात्री को आया पैनिक अटैक, दूसरे यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, देखें VIDEO

Indigo Flight Slap Case: एक व्यक्ति को फ्लाइट में चढ़ने के बाद पैनिक अटैक आता है और दूसरा व्यक्ति बिना किसी कारण के उसे थप्पड़ मार देता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Aug 2025, 10:49 PM IST

इंडिगो फ्लाइट में शख्स ने यात्री को मारा थप्पड़ (फोटो-X वीडियो स्क्रीनशॉट)

Indigo Flight Slap Case: मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-138 में शुक्रवार को एक असामान्य घटना घटी। विमान के लैंड करने के बाद एक यात्री को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद अचानक एक अन्य यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना फ्लाइट में मौजूद एक अन्य यात्री ने रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

यात्री को आया पैनिक अटैक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरहोस्टेस पैनिक अटैक से जूझ रहे व्यक्ति को शांत कराने की कोशिश कर रही हैं और उसे सीट से दूसरी जगह ले जा रही हैं। इसी बीच बगल की सीट पर बैठा एक शख्स अचानक उस यात्री को थप्पड़ मार देता है। घटना के तुरंत बाद एयरहोस्टेस उस पर नाराजगी जाहिर करती हैं और ऐसा न करने की हिदायत देती हैं। वहीं, अन्य यात्रियों ने भी मारपीट करने वाले व्यक्ति के प्रति गुस्सा जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बाद थप्पड़ खाने वाला शख्स visibly परेशान हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। वहीं, आरोपी यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान लैंड होने के बाद सिक्योरिटी टीम को सौंप दिया गया।

इंडिगो का बयान

एयरलाइन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। अपने आधिकारिक बयान में इंडिगो ने कहा, हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हमारे चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत सही कदम उठाए। संबंधित व्यक्ति को अनरूली यात्री घोषित कर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन ने इस मामले की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी है। अब यह देखा जाना बाकी है कि आरोपी यात्री पर कितने समय की उड़ान प्रतिबंध (no-fly list) लगाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लोग कह रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समझदारी और सहानुभूति की जरूरत है, न कि हिंसा की। एक यूजर ने लिखा, इंडिगो की उड़ान 6E-138 में बेहद घिनौना व्यवहार… एक मुस्लिम व्यक्ति को घबराहट का दौरा पड़ रहा था, जिसे एक साथी यात्री ने थप्पड़ मार दिया। जबकि चालक दल और अन्य लोग सदमे में देख रहे थे। यह बिल्कुल भी अस्वीकार्य है—हमारे समाज और हवाई क्षेत्र में ऐसी नफ़रत और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं अन्य यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग