
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि कुछ राज्यों में ईंधन की दरें बढ़ गईं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। नवीनतम मूल्य सूचकांक के अनुसार, डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.58 डॉलर प्रति बैरल पर बेचा जा रहा था और ब्रेंट क्रूड 81.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।
महाराष्ट्र, हिमाचल, हरियाणा में महंगा हुआ तेल
महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल पर 28 और डीजल पर 23 पैसे बढ़े है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की तेजी है। दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 15 और डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है। यूपी में पेट्रोल-डीजल में 25 पैसे की गिरावट आई है। पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
जानिए आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 108.12 रुपए और डीजल 94.86 रुपए प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें- एम्स के डॉक्टर्स का कमाल! 7 वर्षीय बच्चे के फेफड़े में फंसी थी सुई, बिना सर्जरी ऐसे बचाई जान
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में खोजी गई 3000 साल पुरानी लौहयुग की आकृति, जानिए कैसे लगाया उम्र का पता
Published on:
08 Nov 2023 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
