15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Prices : दिवाली का तोहफा! सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Prices today : सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को ग्राहकों को दिवाली का तोहता देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices today

Petrol Diesel Prices today

Petrol Diesel Price in 24 October 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दिवाली के मौके पर ग्राहकों को सस्‍ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा दिया है। कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालांकि दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।


सरकारी तेल कंपनियों ने दिवाली के मौके पर यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता किया है। इसके साथ ही पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता होकर 96.23 रुपये और डीजल 33 पैसे गिरकर 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल के रेट 0.08 पैसे गिरकर 96.36 और डीजल के 0.08 पैसे गिरकर 89.56 रुपये लीटर बिक रहा है।


– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- रोटी के बाद अब पराठे पर लगेगा 18% GST, AAR ने कहा- चपाती और पराठे में काफी अंतर


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।