15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Petrol Diesel Price Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड जहां 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 94.29 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2 min read
Google source verification
petrol554.jpg

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड जहां 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 94.29 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (20 सितंबर, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल की रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ।


इन राज्यों में बदली कीमतें

देश में ज्यादातर राज्यों में तो पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में भाव में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

चारों महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- IMD Weather Update: यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका; जानें अगले 5 दिन के मौसम का हाल

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।