9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची में JPSC-JSSC छात्रों के प्रोटेस्ट में पहुंचे पीयूष मिश्रा, ‘एक बगल में चांद होगा…’ गाकर बढ़ाया हौसला

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा ने छात्रों का समर्थन किया और 'एक बगल में चांद होगा' सांग गाकर हौसला बढ़ाया है। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 09, 2026

Piyush Mishra, JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Students Protest, Jharkhand Students Protest, Piyush Mishra Ranchi,

पीयूष मिश्रा (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Piyush Mishra Joins Jharkhand Students Protest: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के प्रोटेस्ट को अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा का भी समर्थन मिला है। पीयूष मिश्रा रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां JPSC-JSSC अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन का समर्थन किया।

पीयूष मिश्रा ने छात्रों के बीच अपना पॉपुलर सांग 'इक बगल में चांद होगा, इक बगल में रोटियां' गाया। उनके सांग पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी उत्साह दिखाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनकी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने की अपील की है।

सरकार जल्द मांगों पर विचार करे

पीयूष मिश्रा ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों से कहा कि राज्य सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ खड़े रहने की बात भी कही।

अभिनेता ने कहा कि उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और उनकी तरफ से छात्रों की मदद के लिए जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। उन्होंने इस आंदोलन को बिना राजनीतिक दखल के जारी रखने के लिए प्रदर्शनकारियों की सराहना भी की है।

15वें दिन भी जारी है छात्रों का प्रोटेस्ट

रांची में सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों का यह आंदोलन करीब दो सप्ताह से जारी है। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

पीयूष मिश्रा ने दिल्ली के जंतर-मंतर और रांची में चल रहे प्रदर्शन को भी एक ही संदर्भ में देखने की बात कही। उनका कहना था कि दिल्ली के प्रदर्शन में देशभर के युवा शामिल हुए थे और झारखंड भी इसी देश का हिस्सा है। इसलिए रांची के छात्रों के आंदोलन को अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी

आंदोलन 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार और पांच छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई लेकिन इससे गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर रविवार तक उनकी मांगों पर कोई समाधान नहीं निकला तो वे 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा की ओर मार्च करेंगे। आंदोलन से जुड़े एक नेता ने कहा कि पीयूष मिश्रा के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से छात्रों को नया हौसला मिला है।

पीयूष मिश्रा के पहुंचने और छात्रों के बीच सांग गाने से आंदोलन को सांस्कृतिक समर्थन भी मिला है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने उनके समर्थन के लिए आभार जताया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग