
Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की खुशी में मनाएं जा रहे ‘भाषा गौरव सप्ताह’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने असम से बाहर रहने वाले लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों और असमिया संस्कृति के बीच संबंध को और गहरा करेगा। बता दें कि पीएम मोदी ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के उस पोस्ट के जवाब में कही है जिसमें उन्होंने ‘भाषा गौरव सप्ताह’ मनाएं जाने को लेकर जानकारी साझा की थी। बता दें कि यह महोत्सव 9 नवंबर तक जारी रहेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "भाषा गौरव सप्ताह एक उल्लेखनीय प्रयास है, जो असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर लोगों के उत्साह को दर्शाता है। मेरी शुभकामनाएं। सप्ताह भर में आयोजित कार्यक्रमों से लोगों और असमिया संस्कृति के बीच जुड़ाव और गहरा होगा। मैं असम के बाहर रहने वाले असमिया लोगों से भी इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।"
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाषा गौरव सप्ताह को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा असम की समृद्ध भाषाई विरासत और असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव 'भाषा गौरव सप्ताह' आज से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह विभिन्न भाषाई समूहों के लोग अपनी भाषाओं का जश्न मनाएंगे और इसे संरक्षित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे।”
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम मंत्रिमंडल ने असमिया भाषा और केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित शास्त्रीय भाषा के रूप में इसकी हालिया स्थिति का सम्मान करने के लिए 3 नवंबर से 9 नवंबर 2024 तक भाषा गौरव सप्ताह मनाने का फैसला किया। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा दिया है।
Updated on:
03 Nov 2024 09:08 pm
Published on:
03 Nov 2024 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
