12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुर्की भूकंप का जिक्र कर इमोशनल हुए PM मोदी, कच्छ की तबाही को किया याद

BJP संसदीय दल की बैठक में तुर्की भूकंप का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कच्छ की तबाही को याद करते हुए हमने भी ऐसी भयावहता का सामना किया है। भारत तुर्की की हर संभव मदद करेगा।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Feb 07, 2023

pm-modi-became-emotional-due-to-turkey-s-earthquake-remembered-kutch-s-devastation.png

PM Modi became emotional due to Turkey’s earthquake, remembered Kutch’s devastation

तुर्की और सीरिया में बीते दिन सोमवार से अब तक 5 भूकंप के झटके आ चुके हैं। USGS (संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण) के अनुसार पूर्वी तुर्की में पांचवा भूकंप 5.4 तीव्रता वाला आया है। इन भूकंपों से मरने वालों की संख्या 5 हजार पार कर चुकी है। भूकंप की वजह से गिर चुकी इमारतों के मलबे से अभी भी लाशें निकल रही हैं। भूकंप से मची ताबाही के बीच भारत की रेस्क्यू टीम तुर्की पहुंच चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण क्षण में अपनी एकजुटता व्यक्त करता है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत जरूरत के समय में तुर्की के लोगों का समर्थन कर रहा है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। जहां वह तुर्की में आए भूकंप का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गई। उन्होंने 2001 में गुजरात के कच्छ में आए भूकंप को याद करते हुए कहा कि हमने भी ऐसी भयावहता का सामना किया है। भारत तुर्की को हर संभव मदद मुहैया कराएगा। इससे पहले भी PM मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि "तुर्की में भूकंप के कारण जनहानि और संपत्ति के नुकसान से व्यथित। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायल जल्द स्वस्थ हों। भारत तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।"

बचाव कर्मियों, राहत सामग्री के साथ वायुसेना का दूसरा विमान तुर्की के लिए रवाना हुआ
बचाव कर्मियों और राहत सामग्री के साथ वायुसेना का दूसरा विमान तुर्की के लिए अभी रवाना हो गया है। इस विमान में एक कमांडर, 50 बचावदल के लोग, NDRF और पैरामेडिकल के डॉक्टर सहित राहत सामग्री को भारत की ओर से दूसरे विमान के जरिए तुर्की भेजा गया है। पहला विमान तुर्की पहुंच चुका है।

सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से मांगी मदद
युद्ध से तबाह सीरिया ने भूकंप के बाद संयुक्त राष्ट्र सहित सभी सदस्य देशों से राहत, बचाव, आश्रय, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मदद करने का आह्वान किया है।

2021 के बाद तुर्की में आया सबसे बड़ा भूकंप
अगस्त 2021 में दूरस्थ दक्षिण अटलांटिक में आए भूकंप के बाद कल आए भूकंप को अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप बताया है। इस भूकंप से हजारों लोग घायल और बेघर हो गए हैं। मलबे के नीचे फंसे या बेघर हुए लोगों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड के कारण लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटके से तुर्की फिर थर्राया, 5600 इमारतें जमींदोज