
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली। झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गईं 7 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इनमें एक ही परिवार की 6 लड़कियां भी शामिल हैं। इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनाएं व्यक्त की है। पीएम ने कहा कि ईश्वर इन शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
लातेहार के उपायुक्त ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। इलाके की 10 लड़कियां आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गईं थीं। वृक्षों के पत्तों और डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और 7 लड़कियां डूब गईं।
इस दौरान तालाब के किनारे खड़ी 3 लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला, लेकिन तब तक 4 लड़कियों की मौत हो चुकी थी। उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद अन्य 3 लड़कियों को आनन-फानन में बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
इमरान ने बताया कि सभी मृत लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृत सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे।
Published on:
18 Sept 2021 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
