पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव खत्म हो जाता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती, ना भाई-भतीजावाद रहता है ना जात-पात का भेद रहता है, इसलिए हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में जी जान से जुटी हुई है। बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार ने 26 मई को अपना 8 साल का कार्यकाल पूरा किया है।