पीएम मोदी के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 10 बजे राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का दौरा करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम स्थल पर एक सार्वजनिक समारोह में संबोधन होगा। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 'सहकार से समृद्धि' पर विभिन्न सहकारी संस्थाओं के नेताओं के सेमिनार को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।