आज 11 बजे द्वारकाधीश में दर्शन-पूजन करेंगे अमित शाह-
अमित शाह आज द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन के बाद अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर उनके ऑफिस से जारी की गई जानकारी के अनुसार गृह मंत्री गुजरात में दो दिन रहेंगे। आज सुबह 11 बजे वो द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे तटीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे।