26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी का नहीं है कोई तोड़, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी हो गए पीछे

Narendra Modi Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी सबसे आगे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 27, 2026

PM MODI-TRUMP

फोटो में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (इमेज सोर्स: पीएम मोदी इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया विश्व रेकॉर्ड बनाया है। वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम से अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया की उपस्थिति लगातार बढ़ती रही है। मोदी की उनकी राजनीतिक छवि और जनसंपर्क को मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री के इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने और व्यक्तिगत जीवन के कई पहलुओं को साझा करने की रणनीति ने उन्हें लोगों के और करीब ला दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में डिजिटल इंडिया को तेजी से बढ़ावा दिया गया। 2014 से लेकर 2026 तक करोड़ों भारतीय इंटरनेट पर आए और डिजिटली अपने विचार साझा करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मोदी नहीं करते किसी को फॉलो

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 1205 पोस्ट किए हैं। खास बात है कि प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं। लेकिन, उन्हें फॉलो करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ को पार पहुंच चुका है। खास बात है कि मोदी के फॉलोअर्स की संख्य दूसरे नेताओं से काफी अधिक है।

नंबरनामपदफॉलोअर्स
1Narendra Modiभारत के प्रधानमंत्री10 करोड़
2Donald Trumpअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति4.32 करोड़
3Prabowo Subiantoइंडोनेशिया के राष्ट्रपति1.5 करोड़
4Luiz Inácio Lula da Silvaब्राज़ील के राष्ट्रपति1.44 करोड़
5Recep Tayyip Erdoğanतुर्की के राष्ट्रपति1.16 करोड़
6Javier Mileiअर्जेंटीना के राष्ट्रपति64 लाख

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग