Video : पीएम मोदी बोले, भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं कुछ लोग
कर्नाटक में PM Modi ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। कहाकि, विकास की नई धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी। पीएम मोदी ने कहाकि, भारत केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ वर्ष पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला। मगर ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।