8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का ‘नाराज फूफा’ वाला तंज, राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना, जानें क्या कहा

PM Modi On Rahul Gandhi: गुजरात के वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने 'नाराज फूफा' वाला तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी की पहल, मैन्युफैक्चरिंग और 2800 किमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर भी बात की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 08, 2026

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-IANS)

PM Modi Naraz Fufa Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में करीब 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए एक बार फिर 'नाराज फूफा' का जिक्र किया। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' पहल पर भी निशाना साधा और कहा कि युवा 'झूठ की गूंज' से गुमराह नहीं होंगे। 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में चिप से लेकर जहाज तक जरूरी सामान, तैयार उत्पाद और सप्लाई चेन तैयार की जा रही है, ताकि आत्मनिर्भरता को मजबूत किया जा सके।

'नाराज फूफा जी अब चिल्लाएंगे…'

कॉरिडोर की उपयोगिता पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे कि ट्रक ड्राइवरों और उन्होंने जो ट्रक खरीदे हैं, उनका क्या होगा?' उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि 'इस फूफा जी को शिकायत करने के लिए कुछ नया मिल गया है। पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा राहुल गांधी की ओर माना गया। पीएम मोदी ने हाल में दिल्ली के एक कार्यक्रम में भी विरोधियों और सरकार के काम पर सवाल उठाने वालों के लिए 'नाराज फूफा' शब्द का इस्तेमाल किया था।

छात्रों को झूठ की गूंज से गुमराह नहीं किया जा सकता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' पहल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवा 'झूठ की गूंज' से गुमराह नहीं होंगे। उन्होंने अपने भाषण में पिछली कांग्रेस सरकार के विकास रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। पीएम मोदी ने दावा किया कि 2014 के बाद देश में 50,000 आधुनिक रेल कोच बनाए गए, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार 10 साल में 50,000 शौचालय तक नहीं बना सकी।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बताया बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम हिस्सों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से उत्तर प्रदेश के दादरी तक जाने वाले इस कॉरिडोर की परियोजना पूरी हो गई।m, पीएम मोदी ने करीब 2,800 किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क को 21वीं सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देश में माल ढुलाई के तरीके में बड़ा बदलाव आया है और यह तेज गति से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था के लिए लाइफलाइन की तरह है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं। इससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने इस समस्या को काफी हद तक बदल दिया है।

एक ट्रेन ने ढोया 250 से ज्यादा ट्रकों जितना माल

प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की क्षमता का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एक डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी ने मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से वडोदरा तक एक ही यात्रा में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर माल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक माल ढुलाई नेटवर्क भारत में हो रहे बदलाव की रफ्तार को और तेज कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के काम को तेज किया गया और अब 2,800 किलोमीटर के इस नेटवर्क का काम पूरा हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग