8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने 20 राज्य मंत्रियों के साथ की 4 घंटे की बैठक, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर युवाओं के सुझाव पर ध्यान देने की बात कही

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 20 केंद्रीय राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ चार घंटे तक बैठक की। इसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक सुधार और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई।
2 min read
Google source verification
Union Ministers Meeting with Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीटिंग में चर्चा करते हुए। (फोटो-ANI)

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम अपने आधिकारिक आवास पर 20 केंद्रीय राज्य मंत्रियों (MoS) और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक बैठक की। इस बैठक में सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति और उनके जमीनी स्तर पर लागू होने की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर मंत्रियों से उपयोगी और लागू किए जा सकने वाले सुझाव भी मांगे गए।

विभाग के काम और योजनाओं की जानकारी ली

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। बैठक में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और अलग-अलग विभागों की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों में चल रहे काम और योजनाओं की प्रगति से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री के सामने रखी।

कई अहम विभागों के मंत्री रहे मौजूद

बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े मंत्री शामिल हुए। सभी ने अपने विभागों के कामकाज और सरकार की योजनाओं के जमीनी स्तर पर लागू होने की स्थिति पर प्रगति रिपोर्ट पेश की।

डिजिटल मीडिया के जरिए लोगों से जुडें

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप ठोस और लागू किए जा सकने वाले विचार मांगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मंत्रियों से X, Facebook और Instagram जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने को कहा। उनका मानना है कि इससे वे युवाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ सकेंगे। लोगों के विचार और उनसे मिलने वाले सुझावों को नीतियां लागू करने के दौरान ध्यान में रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जनता से लगातार संवाद करना जरूरी है, ताकि सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंच सके और लोगों के सुझाव भी समय पर मिल सकें।

आगे भी होंगी ऐसी बैठकें

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की बैठक प्रधानमंत्री की नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य चल रहे कामों की प्रगति देखना और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय तलाशना है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री अन्य मंत्रियों के समूहों के साथ भी इसी तरह की बैठकों और बातचीत के सत्र आयोजित कर सकते हैं।