22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गज हस्तियों ने दी तमिलनाडु CM विजय को जन्मदिन की बधाई, रील के नायक से रियल के जननायक कैसे बने?

राहुल गांधी ने तमिलनाडु CM विजय को जन्मदिन की बधाई दी और साथ खड़े रहने की बात कही। विजय की पार्टी TVK और कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियां सियासी चर्चा में हैं।

2 min read
Google source verification

चेन्नई

image

Ankit Sai

Jun 22, 2026

Rahul Gandhi and Thalapathy Vijay

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीवीके चीफ थलापति विजय (Photo- IANS)

PM Modi Birthday Wishes To CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के 52वें जन्मदिन पर देश की राजनीति के बड़े चेहरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एआईएडीएमके के नेताओं तक ने विजय को बधाई दी। हालांकि इस बार जन्मदिन की शुभकामनाएं सिर्फ एक औपचारिक संदेश नहीं रहीं, बल्कि तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक तस्वीर का संकेत भी बन गईं।

फिल्मों में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले विजय अब राजनीति में भी अपनी जगह मजबूत करने में जुटे हैं। अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर तमिलनाडु की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा वाले बदलावों में शामिल हो गया है।

राहुल गांधी का विजय को बड़ा संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।

राहुल गांधी का यह संदेश इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल के दिनों में कांग्रेस और विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। विजय ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें 'मेरे प्यारे भाई' कहकर शुभकामनाएं दी थीं।

स्टालिन ने भी विजय को दी बधाई

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी विजय को शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें। वहीं इससे पहले स्टालिन ने राहुल गांधी को भी जन्मदिन की बधाई दी थी। राहुल गांधी ने जवाब देते हुए लिखा था, 'भारत के विचार, हमारे संविधान और संघवाद की रक्षा करने का हमारा साझा संकल्प हमें आगे भी राह दिखाता रहेगा। यह हमारी लोकतंत्र की आत्मा को बचाने की लड़ाई है, और हम इसे मिलकर तब तक लड़ेंगे, जब तक हम जीत नहीं जाते।'

पीएम मोदी और दूसरे नेताओं ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीजेपी तमिलनाडु प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने विजय की तस्वीर साझा करते हुए लंबी उम्र की कामना की।

एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भी विजय को शुभकामना देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और जनता की सेवा के लिए लंबी उम्र की कामना की। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भी उन्हें बधाई दी।

फिल्म स्टार से नेता तक का सफर

22 जून 1974 को जन्मे विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे हैं। फैंस उन्हें 'थलापति' के नाम से बुलाते हैं। फिल्मों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद विजय ने राजनीति में कदम रखा और अब मुख्यमंत्री के तौर पर उनका पहला जन्मदिन राजनीतिक नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तमिलनाडु की राजनीति में अब सवाल यह है कि क्या विजय आने वाले समय में राज्य की सत्ता के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल होंगे।

विजय की राजनीति और 2029 की तैयारी

विजय ने करीब दो साल पहले अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाई। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 234 सीटों वाली विधानसभा में 107 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से वह पीछे रही। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बनाई। विजय ने शुरुआत से ही खुद को धर्मनिरपेक्ष राजनीति के करीब बताया और बीजेपी से दूरी बनाए रखी। उनकी राजनीति को लेकर तमिलनाडु में लगातार चर्चा जारी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग