30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आज ब्रह्मकुमारियों के ‘आजादी का अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ अभियान श्रृंखला का शुभारम्भ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से जुड़े राष्ट्रीय पहलों की शुरुआत होने के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में हिसा लेंगे और संबोधन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Jan 2022, 8:10 AM IST

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से जुड़े राष्ट्रीय पहलों की शुरुआत होने के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में हिसा लेंगे और संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाली पहलों का अनावरण किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक अभियान, 15,000 से अधिक कार्यक्रम और आयोजन शामिल हैं।

ब्रह्मा कुमारियों की सात पहलों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन पहलों में ‘मेरा भारत स्‍वस्‍थ भारत’ आत्‍मनिर्भर भारत: आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं- भारत की ध्वजवाहक, शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली, यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल आदि की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े - ओमिक्रोन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन

मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में होंगे कई कार्यक्रम
माई इंडिया हेल्दी इंडिया' पहल में, आध्यात्मिकता, कल्याण और पोषण पर ध्यान देने के साथ मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें चिकित्सा शिविरों का आयोजन, कैंसर जांच, डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए सम्मेलन शामिल हैं।

यह भी पढ़े - ‘बुल्ली बाई’ ऐप के बाद अब ‘क्लब हाउस’ चैट में मुस्लिम महिलाओं को बनाया निशाना, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है ब्रह्मा कुमारी
ब्रह्मा कुमारी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है, जो व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवीनीकरण के लिए समर्पित है। साल 1937 में भारत में स्थापित ब्रह्मा कुमारी आंदोलन 130 से अधिक देशों में फैल चुका है। प्रजापिता ब्रह्माकुमार ईश्वरीय विवि एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में इस समारोह को आयोजित किया जा रहा है।