30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बुल्ली बाई’ ऐप के बाद अब ‘क्लब हाउस’ चैट में मुस्लिम महिलाओं को बनाया निशाना, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

‘सुल्ली डील्स' और 'बुल्ली बाई ऐप' के बाद अब एक नए 'क्लबहाउस' नामक ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल को नोटिस जारी कर कारवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 20 Jan 2022, 7:47 AM IST

Muslim women now being targeted in Club House

Muslim women (Representation Image)

सुल्ली और बुल्ली बाई ऐप के बाद बाद अब इंटरनेट पर क्लब हाउस चैट में मुस्लिम महिलाओं को नशाने पर लिया जा रहा है। देश में बुल्ली बाई का मामला ठंडा ही हुआ था कि अब क्लब हाउस चर्चा का विषय बन गया। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर ऑडियो चैट ऐप 'क्लब हाउस' में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले 'बुल्ली बाई' को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उनकी बोली लगाई जा रही थी।

5 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट:
आयोग ने दिल्ली पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और 5 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। बातचीत पर हैरानी जताते हुए DCW की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा, "किसी ने मुझे ट्विटर पर क्लबहाउस ऐप पर विस्तृत ऑडियो बातचीत को टैग किया, जिसमें मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ घृणित यौन टिप्पणी की गई।"

क्या था बुल्ली बाई मामला:
बता दें कि बुल्ली बाई में पत्रकारों, वकीलों और विभिन्न आयु समूहों के कार्यकर्ताओं सहित प्रमुख मुस्लिम महिलाओं को एक ऑनलाइन "नीलामी" में टारगेट किया गया था। यह घृणित "नीलामी" भी सुल्ली डील के समान थी, जिसने पिछले साल नामी मुस्लिम महिलाओं को 'सुल्ली' की पेशकश करके एक विवाद शुरू कर दिया था। मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द दक्षिणपंथी ट्रोल आर्मी ने कहना शुरू किया था।


यह भी पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2,82,970 नए मामले, 441 लोगो ने गवाई जान