4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi First Podcast: ‘राजनीति में महत्वाकांक्षा नहीं बल्कि मिशन के साथ एंट्री करनी चाहिए’ पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट की 5 बड़ी बातें

PM Modi First Podcast Update: पीएम मोदी ने अपने पहले पोडकास्ट में ग्वोबल युद्ध, संघर्ष, राजनीति में युवाओं की भागीदारी और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के लगातार कार्यकाल सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 10 Jan 2025, 4:26 PM IST

PM Narendra Modi makes podcast debut with Zerodha's Nikhil Kamath

PM Narendra Modi makes podcast debut with Zerodha's Nikhil Kamath

PM Modi First Podcast Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के साथ रिकॉर्ड किया। इस पॉडकास्ट को आज यानी शुक्रवार दोपहर को अपलोड किया गया। जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (Zerodha co-founder) की ओर से शेयर किए गए पॉडकास्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद किया। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक भाषण में कहा था, 'गलतियां होती हैं, और वह भी कुछ गलतियां कर सकते हैं। मैं इंसान हूं जो गलतियां कर सकता है, लेकिन मैं कभी भी बुरे इरादे से कुछ गलत नहीं करूंगा।'

पीएम मोदी ने इन विषयों पर की चर्चा

निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अच्छे लोगों के राजनीति में आने की वकालत की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि नए लोगों को राजनीति में महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि मिशन लेकर आना चाहिए। पीएम मोदी के पहले पोडकास्ट में ग्वोबल युद्ध, संघर्ष, राजनीति में युवाओं की भागीदारी और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के लगातार कार्यकाल सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के पहले पॉडकास्ट की 5 मुख्य बातें

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पॉडकास्ट डेब्यू को स्वीकार करते हुए कहा, "यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।"

2- मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले भाषण पर विचार करते हुए कहा, "मैंने कुछ असंवेदनशील तरीके से कहा था। गलतियां होती हैं। मैं इंसान हूं, भगवान नहीं।"

3- पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं (गुजरात का) मुख्यमंत्री बना, तो मैंने एक भाषण दिया था जिसमें मैंने कहा था, 'मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटूंगा' और 'मैं अपने लिए कुछ नहीं करूंगा' और 'मैं इंसान हूं जो गलतियां कर सकता है, लेकिन मैं कभी भी बुरे इरादे से कुछ गलत नहीं करूंगा'। यह मेरे जीवन का मंत्र है। हर कोई गलतियां करता है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। आखिरकार, मैं एक इंसान हूं, कोई भगवान नहीं, "

4- मोदी ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा, "मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े धोता था। इस वजह से मुझे तालाब पर जाने की अनुमति थी।"

5- मोदी ने कहा, ‘‘राजनीति में महत्वाकांक्षा के साथ नहीं बल्कि मिशन के साथ प्रवेश करना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देश की प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 8 राज्यों की कराएगी सैर, देखें रूट

सोशल मीडिया पर निखिल कामत की हो रही कामत

निखिल कामथ की ओर से पीएम मोदी का पॉडकास्ट शेयर करने के बाद यूट्यूब पर उनकी वीडियो पर कमेंट की बारिश हो गई है। लोग निखिल कामथ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि निखिल कामथ ने पॉडकास्ट की दुनिया में एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा किसी भी पॉडकास्ट करने वालों के लिए बहुत बड़ा दिन। बता दें कि निखिल कामथ एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। निखिल ने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ 2010 में ज़ेरोधा की शुरुआत की थी। निखिल कामथ ने अब तक बिल गेट्स, कुमार बिड़ला, कृति सेनन, रनवीर कपूर और रितेश अग्रवाल सहित कई बड़ी हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया है।