8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2029 में फिर इंडोनेशिया जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से किया वादा

PM Narendra Modi Indonesia Visit- प्रम्बानन मंदिर में बोले प्रधानमंत्री- हमेशा शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला, पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर फोटो शेयर की
2 min read
Google source verification

भारत

image

deepak deewan

Jul 08, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर यह फोटो शेयर की

पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर यह फोटो शेयर की

PM Narendra Modi - पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर में भगवान के दर्शन किए। वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ वहां विमान से वहां पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने विधिवत पूजा पाठ भी की। इस मौके पर उन्होंने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना का शुभारंभ भी किया। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि उन्हें किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिवजी से जुड़ता रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 2029 में फिर इंडोनेशिया आने का भी वादा किया। पीएम ने अपने X एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए प्लेन से प्रम्बानन मंदिर का नजारा दिखाया।

पीएम नरेंद्र मोदी, इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का तीसरा और अंतिम दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वे 10 जुलाई तक रहेंगे।

प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का शुभारंभ करना मेरा बड़ा सौभाग्य

प्रम्बानन मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 1000-1200 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का शुभारंभ करना मेरा बड़ा सौभाग्य है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ा यह मंदिर दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय विरासत की पहचान है। उन्होंने कहा कि मुझे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास से जुड़ने का मौका भी मिला। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा राष्ट्रपति प्रबोवो ने उनसे प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार का काम 2029 तक पूरा करने का वादा लिया है। वह भी वादा करते हैं कि यह काम पूरा के बाद दोबारा इंडोनेशिया आकर इसका जश्न मनाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी शाम को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना हो जाएंगे

इंडोनेशिया से पीएम नरेंद्र मोदी शाम को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न रवाना हो जाएंगे। वे वहां प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सीईओ फोरम में शामिल होंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मिलेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा। दौरे में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी जिसमें कुछ अहम समझौते होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल होने के साथ ही वे भारतीयों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।