30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre-Monsoon Rain: 8 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, IMD ने 10, 11, 12, 13 और 14 अप्रैल को लेकर जारी किया Alert!

pre-monsoon: IMD ने 10, 11, 12, 13 और 14 अप्रैल को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना...

2 min read
Google source verification
Delhi Weather Update

बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

pre-monsoon rain alert: उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। इस वजह से गर्मी से निजात मिली है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एकबार फिर प्री-मानसून बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों के लिे अगले 5 दिनों तक आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्य बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने कहा कि आज अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR की मौसम में फिलहाल कुछ दिन बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि, आसमान में हल्के बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी।

बिहार के सीमांचल में बारिश का अलर्ट

बिहार के सीमांचल इलाके में बारिश का दौर जारी है। अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पटना और शाहाबाद इलाके में बारिश का दौर थम चुका है। अब वहां पर भी लोगों को आंधी-तूफान से राहत मिलने वाली है।

उधर, उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से प्रदेश का तापमान भी लुढ़कर नीचे चला गया है। हालांकि अब अगले 3-4 दिन यूपी में बारिश थमने वाली है। IMD के अनुसार खनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, राज्य में आगामी 3 से 4 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

अप्रैल से जून तक का पूर्वानुमान

आइएमडी ने मंगलवार को अप्रैल से जून तक गर्मी ऋतु का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार अगले तीन माह देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य व सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।

आइएमडी के अनुसार अप्रेल माह में कई हिस्सों में दीर्घकालिन औसत (एलपीए) से अधिक बारिश होने की संभावना है। अप्रेल के एलपीए 39.2 एमएम की तुलना में 112 प्रतिशत बारिश होगी। यह बारिश पूर्वी व पूर्वाेत्तर भागाें को छोड़कर शेष हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।