20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय राउत के विवादित बयान पर भड़की BJP, कहा- नक्सली मानसिकता से देते हैं ऐसे बयान

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने संजय राउत को असफल राजनेता बताया और उनके बयान को नक्सली मानसिकता से जोड़ा। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को अपने सलाहकारों से सावधान रहने की नसीहत दी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 20, 2026

BJP vs Congress

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने संजय राउत और मल्लिकार्जुन खरगे पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Sanjay Raut Controversial Statement: बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है। उन्होंने संजय राउत को भारतीय राजनीति का असफल नेता बताते हुए उन पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें बयान देने से पहले कांग्रेस के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।

संजय राउत की मानसिकता पर उठाए सवाल

बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब भारतीय राजनीति में एक असफल राजनेता हैं, जिनकी कहीं कोई जगह नहीं है। वह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। खंडेलवाल ने राउत की टिप्पणी को उनकी 'नक्सली मानसिकता' से जोड़ते हुए कहा कि वह भूल जाते हैं कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी कृत्य करने या उसका प्रयास करने वाले व्यक्ति को उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां कानून का शासन है और कानून अपना काम करेगा।

मल्लिकार्जुन खरगे को भी घेरा

वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा। बीजेपी नेता ने खरगे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस के इतिहास की पड़ताल नहीं की। खंडेलवाल के मुताबिक, खरगे जिन कार्यों के लिए दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आजादी के बाद से अपने शासनकाल में वही काम किए हैं।

भाजपा सांसद ने खरगे को सलाह दी कि उन्हें अपने सलाहकारों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष देशभर में हंसी का पात्र बन रहे हैं।

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने क्या कहा? 

बता दें कि शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अल्बानिया में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का हवाला देते हुए भारत से इससे सबक लेने की नसीहत दी है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि अल्बानिया के लोग भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री को न्यायपालिका से मदद मिलने से नाराज हैं। वहां पर लोग सरकारी संस्थाओं को निशाना बना रहे है। सभी देशों को इन घटनाओं से सीखना चाहिए, भारत को भी। राउत ने पोस्ट में करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट में आग लगी हुई है।