11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह 1 से 4 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगे

मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत भी करेंगे। उनका मुम्बई जाने का भी कार्यक्रम है।

less than 1 minute read
Google source verification
President of Maldives Ibrahim Mohamed Solih to pay an official visit to India from 1st to 4th August

President of Maldives Ibrahim Mohamed Solih to pay an official visit to India from 1st to 4th August

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह एक से चार अगस्त तक भारत का दौरा करेंगे। वो अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही वो दोनों देशों के बीच बहुआयामी गठजोड़ एवं द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, राष्ट्रपति सोलिह दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे।

कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति सोहिल मुंबई का दौरा भी कर सकते हैं। वहां वो बिजनेस इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज शाम नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति सोलिह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी राष्ट्रपति सोलिह से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में उनके साथ हाई लेवल डेलिगेशन भी आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख पड़ोसी देश है और भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी में एक विशेष स्थान रखता है। हाल के वर्षों में, साझेदारी ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास देखा है।

यह भी पढ़ें: ममता सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षक सेवा भर्ती घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाया