15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आई भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन की कीमत, जानिए कब और कहां मिलेगी

पिछले हफ्ते 23 दिसंबर को भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन को भारत सरकार ने मंजूरी दी है, जो बूस्टर डोज के तौर पर लोगों को लगाई जाएगी। अब इस नेजल कोविड वैक्सीन की कीमत सामने आ गई है। आइए जानते हैं ये कब और कहां उपलब्ध होगी।

2 min read
Google source verification
price-of-bharat-biotech-s-nasal-covid-vaccine-revealed-details-here.jpg

Price of Bharat Biotech's nasal Covid vaccine revealed. Details here

चीन सहित दुनियाभर के देशों में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत आज देशभर के सभी कोविड हास्पिटलों में मॉक ड्रिल हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया खुद सफदरजंग हास्पिटल पहुंचकर कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने-अपने राज्यों के हास्पिटलों में मॉक ड्रिल के दौरान शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही पिछले हफ्ते 23 दिसंबर को कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी दे दी है, जिसकी कीमतें भी सरकार की ओर से तय कर दी गई है।

भारत बायोटेक कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि देश का पहली नेजल कोविड वैक्सीन 'इंट्रानेजल' जनवरी के चौथे हफ्ते से उपलब्ध हो जाएगी, जो 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के रूप में लगाई जाएगी।

कहां किस कीमत में लगेगी नेजल कोविड वैक्सीन
भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने बताया है कि इंट्रानेजल (iNCOVACC) वैक्सीन अब CoWIN वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है, जो प्राइवेट मार्केट में 800 रुपए (जीएसटी को छोड़कर) और सरकारी हास्पिटलों में 325 रुपए में (जीएसटी को छोड़कर) मिलेगी। हालांकि हास्पिटल इसमें अलग से अपना चार्च जोड़ सकते हैं।

अभी सिर्फ प्राइवेट हास्पिटलों में उपलब्ध होगी इंट्रानेजल वैक्सीन
सुई के बिना नाक से दी जाने वाली यह इंट्रानेजल वैक्सीन अभी सिर्फ प्राइवेट हास्पिटलों में उपलब्ध होगी। यह वैक्सीन उन लोगों को बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी, जो कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

कैसे लोगों को लगेगी नेजल कोविड वैक्सीन
नेजल कोविड वैक्सीन नाक के जरिए दिया जाता है, जो नाक के अंदरुनी हिस्सों में इम्युनिटी तैयार करती है। इम्युनिटी तैयार होने के बाद यह ऐसे बिमारियों को रोकने में असरदार होती है, जो हवा के जरिए फैलता है।

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, नाक में दवा की सिर्फ एक बूंद कोरोना से बचाएगी

यह भी पढ़ें: बोधगया में फूटा कोरोना बम, दलाई लामा के प्रोग्राम में पहुंचे 11 विदेशी मिले पॉजिटिव