11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6-7-8 जून की छुट्टियों का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद, Long Weekend का फटाफट कर लें प्लान

Bank Holiday: एनएसई और बीएसई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार यानि 6 जून 2025 और शनिवार यानि 7 जून 2025 दोनों दिन खुलेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 05, 2025

Public Holiday

6-7-8 जून की छुट्टियों का ऐलान (Photo-Patrika)

Public Holiday: यदि आप इस हफ्ते कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि इस हफ्ते आपको एक लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। 6-7 जून को बकरीद की छुट्टी रहेगी। इसके बाद अगले दिन 8 जून को रविवार है। इस प्रकार आपको तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। बकरीद के दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

केरल के लोगों को मिल रहा तीन दिन का वीकेंड

बता दें कि 6 जून को केरल में बकरीद मनाई जाएगी। इस दिन केरल में बैंक सहित सभी सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 7 जून को पूरे भारत में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भी सभी बैंक, स्कूल और कार्यालय बंद रहेगे। अगले दिन यानि 8 जून को रविवार है। साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और कार्यालयों की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार केरल वालों को इस सप्ताह तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। 

7 जून को इन जगहों पर खुले रहेंगे बैंक

बकरीद के दिन यानि 7 जून को अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक खुले रहेंगे। क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। इसलिए इन जगहों पर बकरीद के दिन बैंक खुले रहेंगे। इन शहरों के अलावा पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

क्या शेयर मार्केट रहेगा बंद? 

बता दें कि एनएसई और बीएसई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार यानि 6 जून 2025 और शनिवार यानि 7 जून 2025 दोनों दिन खुलेगा। इसलिए, बकरीद पर भारतीय शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bank Holiday: इस हफ्ते लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां और कब रहेगी छुट्टी

लॉन्ग वीकेंड की योजना:

यह तीन दिन का ब्रेक खासकर केरल और मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ट्रिप प्लान करने का शानदार मौका है। आप निम्नलिखित प्लान बना सकते हैं:

केरल: बैकवाटर्स, मुन्नार या कोवलम बीच की सैर।

मध्यप्रदेश: खजुराहो, ग्वालियर या ओरछा जैसे ऐतिहासिक स्थल।

अन्य विकल्प: हिल स्टेशन जैसे मसूरी, नैनीताल या शिमला, या फिर नजदीकी शहरों में फैमिली/फ्रेंड्स के साथ समय बिताएं।