5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने करोड़ों के बकाए का किया भुगतान

Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब किसानों का कुछ भी बकाया नहीं है।

2 min read
Google source verification
ganna_kisan.jpg

Punjab Bhagwant Mann Government Paid 75 Crore Dues of Sugarcane Farmers

Sugarcane Farmers: भारत के कई राज्यों में गन्ने की खेती प्रचुरता से होती है। किसान इसे सुगर मिलों को बेचते हैं। जिससे किसानों को नकद धन प्राप्त होता है। लेकिन कई बार विभागीय लेटलतीफी के कारण किसानों का करोड़ों का बकाया हो जाता है। जिसके भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन तक करना पड़ता है। गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आज सामने आई है। पंजाब सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के करोड़ों का बकाए का भुगतान कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद इस बात की घोषणा की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को बकाया राशि के तौर पर 75 करोड़ रुपए शूगरफेड्ड, पंजाब के द्वारा जारी कर दिए हैं। यह राशि संबंधित काश्तकारों के खातों में जमा करवा दी गई है। बताया गया कि यह राशि सीजन 2021-22 का बकाया था। जिसे अब संबंधित खातों में जमा करा दिया गया है।


पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहली बार किसानों के सभी बकाए जारी किए गए हैं। ये बकाया राशि सीजन 2021-22 से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि 75 करोड़ रुपए की इस अदायगी से राज्य की सहकारी चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के सभी बकाया भुगतान कर दिए हैं। सीएम ने आगे बताया कि अभी तक गन्ना किसानों को 619.62 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री की ओर से यह जाकनारी दी गई कि अब किसानों का कुछ भी बकाया नहीं है।

यह भी पढ़ें - पंजाब सरकार का SC समुदाय को बड़ा तोहफा, लॉ ऑफिसर की नियुक्ति में लागू किया आरक्षण


मालूम हो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ना किसानों के बकाए की अदायगी सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य के किसानों ने कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया था। अब गन्ना किसानों के बकाए की अदायगी से किसानों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस बार जीएसटी (GST) कलेक्शन 23 प्रतिशत बढ़ा है और इस पैसे को हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगा रहे हैं।


पंजाब की आप सरकार के मुखिया भगवंत मान ने कहा कि हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। हमने मुलाजिम पक्के किए हैं। हमने खजाने में जितने भी पैसे आते हैं वो लोगों के लिए खोल रखे हैं। इससे पहले पंजाब सीएम मुफ्त बिजली का वादा पूरा कर चुके हैं। वहीं इस महीने राज्य के कर्मचारियों का वेतन विलंब के बाद भुगतान कर दिया गया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आज शाम तक सभी कर्मचारियों की सैलरी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें - अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खा रहे शख्स की निहंगों ने की हत्या