Video: किसान खेतों में पराली जलाने को मजबूर, पंजाब सरकार रोकने में नाकाम
पंजाब की सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बजट की कमी के चलते सरकार की पराली प्रबंधन की योजनाएं भी अधर में हैं। अब किसानों ने सरकार की पराली न जलाने की अपील भी ठुकरा दी है। एक किसान ने कहा कि किसान पराली जलाना नहीं चाहते। छोटे किसानों की पराली जलाना मजबूरी है। सरकार ने पराली नष्ट करने के लिए जो भी उपकरण मुहैया कराए हैं वो छोटे किसानों के पहुंच से दूर हैं। उस पर कोई सब्सिडी नहीं है।