8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट तक के लिए Volvo Bus Service शुरू, CM मान संग अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Jalandhar to Delhi Volvo Service: पंजाब के NRI लोगों के लिए आज एक नई सर्विस की शुरुआत की गई है। जालंधर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए सरकारी वॉल्वो बस सर्विस की शुरुआत कर दी गई है। जो प्राइवेट बस से आधी कीमत पर लोगों को दिल्ली तक पहुंचाएंगी।

2 min read
Google source verification
velvo_bus_service.jpg

Punjab: Jalandhar to Delhi IGI Airport Volvo bus service starts

Jalandhar to Delhi Volvo Service: पंजाब के जालंधर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक के लिए सरकारी वॉल्वो सर्विस की आज से शुरुआत हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखाकर वॉल्वो बस को जालंधर से दिल्ली के लिए रवाना किया। अब पंजाब से कनाडा, अमरीका, ब्रिटेन जैसे देशों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने के लिए प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वॉल्वो बस सर्विस के उद्घाटन के मौके पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वॉल्वो बस में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पहले प्राइवेट बस संचालक लोगों से बहुत अधिक चार्ज लिया करते थे। सरकारी वॉल्वो बस प्राइवेट से आधी कीमत में लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाएंगा।

हम हमारे एनआरआई भाइयों को दिक्कत नहीं होगीः भगंवत मान-
वॉल्वो बस सर्विस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहले पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज हम एक माफिया को खत्म कर रहे है, जिसे पिछली सभी सरकारों ने शह दिया। प्राइवेट बस कंपनियां यात्रियों से एक ट्रिप पर चार से पांच हजार रुपए का चार्ज लिया करते थे। पिछली सरकारों ने इनपर ध्यान नहीं दिया। अब सरकारी वॉल्वो सर्विस शुरू होने पर हमारे एनआरआई भाइयों पंजाब आने-जाने में मुश्किल नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने दीवारों पर लिखे नारे

केजरीवाल बोले- अब पंजाब में ईमानदार सरकार-
वहीं इस मौके पर दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब पंजाब में ईमानदार सरकार है। पिछले 3 महीनों में इस पंजाब सरकार ने उन कार्यों को हासिल किया है जो पिछली सरकारें सत्ता में रहने के सालों बाद भी हासिल नहीं कर सकीं। केजरीवाल ने आगे कहा कि अफसर वही हैं, सिस्टम भी वही है, बस ऊपर के नेता बदल गए, ईमानदार सरकार आ गई तो लोगों को सहूलियतें मिलने लग गईं। इस मौके पर आप के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में अब ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस लेना होगा आसान, CM मान ने पोर्टल किया लॉन्च