
Former CM Prakash Singh Badal hospitalized to PGI Chandigarh due to mild fever for the last two-three days
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की तबियत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें चंडीगड़ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 साल के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पिछले दो-तीन दिन से हल्का बुखार होने की वजह से PGI चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। इससे कुछ दिन पहले प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उन्होंने अपने सेहत की जांच कराई थी।
जानकारी के मुताबिक तब उन्होंने पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे। उन्हें इससे पहले कोरोना भी हो चुका है। जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे, तब वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे।
अब फिर से प्रकाश सिंह बादल का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अलग से एक विशेष डॉक्टरों की टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा PGI में उनके और भी कई टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य है। आपको बता दें, प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पंजाब के सबसे युवा CM रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में तरनतारन के चर्च में की गई तोड़फोड़ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ईसाई समुदाय ने की सुरक्षा की मांग
Published on:
04 Sept 2022 12:44 pm
