12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब रेवन्यू डिपार्ट्मेन्ट के लिए जारी एंटी करप्शन नंबर से कम हुआ भ्रष्टाचार, राजस्व में हुई 30% बढ़ोतरी- पंजाब सरकार

Punjab Revenue: पंजाब की मान सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आने के बाद से ही होमवर्क कर रही है और शायद यही कारण है कि आज पंजाब के राजस्व विभाग को इसका बड़ा लाभ मिला है। इसकी जानकारी स्वयं राजस्व और जल संसाधन मंत्री मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने दी है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 25, 2022

 Minister Brahm Shankar Jimpa  and CM Bhagwant Mann

Minister Brahm Shankar Jimpa and CM Bhagwant Mann

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ एक्शन लिया था। इस एक्शन के कारण पूरे भारत में सीएम भगवंत मान के सख्त एक्शन की चर्चा है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति है। अब मान सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है जिस कारण पंजाब के राजस्व विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने में काफी सफलता हासिल हुई है। उनके इस कम कदम आज पंजाब के राजस्व विभाग के राजस्व में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी खुद राजस्व और जल संसाधन मंत्री मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने एक वीडियो जारी कर दी है।

राजस्व में भारी वृद्धि
राजस्व और जल संसाधन मंत्री मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने एक वीडियो जारी कर कहा, "जो सपना अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के लिए सोचा था उसे भगवंत मान सच करके दिखा रहे हैं। पंजाब के राजस्व विभाग में काफी भ्रष्टाचार था लेकिन उसको भ्रष्टाचार मुक्त करके एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था जिसकी वजह से लोग आज रजिस्टर कराने के लिए, खरीद-फरोख्त के लिए आगे आए हैं। आज हम राजस्व विभाग के एक महीने के रिकॉर्ड को देखें तो करीब 30-31 फीसदी का फायदा हुआ है।"

जमाबंदी के लिए होगी होम डिलीवरी
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "ये अपने आप में एक मिसाल है। आगे भी भगवंत मान की अगुवाई में एक काफी अच्छा राजस्व विभाग का रिकॉर्ड जिसमें बहुत सारी चीजों को लोगों के लिए सरल बनाया जा रहा है। ताकि सरकार का जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सपना था उसे सच किया जा सके। इसके अलावा भी होम डिलीवरी होगी जमाबंदी के लिए और इस स्कीम को भी जल्द ही लागू किया जाएगा।"

यह भी पढ़े- पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के OSD प्रदीप कुमार भी हुए गिरफ्तार

SMS और Email के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे जानकारी
राजस्व और जल संसाधन मंत्री मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने बताया कि "e-Girdawari को आप जीपीएस के जरिए सारी जानकारी पटवारी से ले सकते हैं। वहाँ पटवारी का होना जरूरी है और ये हमारे अधिकारी भी चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही आप किसी भी जानकारी को SMS और Email के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे। इसे भी जल्द ही लागू किया जाएगा।"

बता दें इससे पहले भगवंत मान सरकार ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ एक्शन लिया था। सिंगला पर अधिकारियों से ठेके के लिए 1 फीसदी का कमीशन लेने का आरोप था। यही नहीं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़े- नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिलेगा स्पेशल खाना, कोर्ट ने दी अनुमति