31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के OSD प्रदीप कुमार भी हुए गिरफ्तार, 27 मई तक पुलिस रिमांड में विजय सिंगला

Bhagwant Mann sacks Punjab health minister Vijay Singla: आज पंजाब सरकार ने अपने ही मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया और अब विजय सिंगला के OSD के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 24 May 2022, 10:17 PM IST

Punjab Health minister Vijay singla osd pradeep kumar arrested

Punjab Health minister Vijay singla osd pradeep kumar arrested

आज पंजाब सरकार के एक फैसले ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। यहाँ सीएम मान ने अपने ही मंत्री के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे बर्खास्त किया और फिर गिरफ्तार ही करवा दिया। अब स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के बाद ओएसडी प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस की विजिलेंस विंग ने प्रदीप कूमार को गिरफ्तार किया है। उन्हें भी कोर्ट में मेडिकल के बाद पेश किया जाएगा। विजय सिंगला और ओएसडी दोनों पर ही आरोप हैं कि उन्होंने 58 करोड़ रुपये के एक ठेके ए लिए 1 फीसदी कमीशन की मांग की थी।

27 मई तक पुलिस हिरासत में सिंगला
सीएम मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के फैसले के बाद पंजाब पुलिस भी एक्शन मोड में है। पंजाब पुलिस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सिंगला को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था जहां उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े- नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में मिलेगा स्पेशल खाना, कोर्ट ने दी अनुमति

क्या है मामला?
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत मान सरकार ने पंजाब में बड़ा एक्शन लेते हुए अपने ही मंत्री को कैबिनेट से बाहर कर दिया। मंत्री पर अधिकारियों से ठेके के लिए एक फीसदी का कमीशन लेने का आरोप है। भगवंत मान को जब इसकी सूचना मिली तो उन्हें अपने स्तर पर जांच कराया और सबूतों के आधार पर विजय सिंगला से ये बात भी मनवाई कि उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। केजरीवाल ने भी भगवंत मान के इस बड़े फैसले को सराहा है।