19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार बनी तो राजस्थान का पानी करेंगे बंद..इस पार्टी ने दी खुली चेतावनी

अमरकोट रैली में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर पंजाब का पानी राजस्थान और हरियाणा को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और भगवंत मान सरकार पर राज्य के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
sukhbir singh badal

Sukhbir singh badal (File Photo - IANS)

पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर राज्य का पानी राजस्थान को जाने से रोक दिया जाएगा। यह बात अमरकोट की अनाज मंडी में पार्टी के ‘पंजाब बचाओ, सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ अभियान के तहत बुधवार को आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कही।

मामले में कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए राजस्थान फीडर नहर में बहने वाले पानी को मोड़ दिया जाएगा। हम कांग्रेस द्वारा राज्य के साथ किए गए भेदभाव को समाप्त कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नदी के आधे पानी को राजस्थान को दे दिया है। उन्होंने इसे रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन बताया, जिसके अनुसार नदी के पानी पर उसी राज्य का अधिकार होता है, जिसमें वह बहती है।

हरियाणा को पानी दिए जाने को लेकर चर्चा को तैयार

सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा कि अकाली दल मुख्यमंत्री भगवंत मान को एसवाईएल नहर के माध्यम से हरियाणा को पानी देने और राज्य के हितों से समझौता करने नहीं देगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पंजाब के पानी को हरियाणा को सौंपने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

खेमकरण हलका इंचार्ज विरसा सिंह वल्टोहा के साथ बादल ने कहा कि वर्ष 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद गैंगस्टर और ड्रग माफिया को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए कानून में बदलाव करने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को सत्ता में वापस लाना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपने पिता प्रकाश सिंह बादल की तरह वे पंजाब को तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर करेंगे।