23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसवाला ही निकला दरिंदा! नशीली चाय पिलाकर युवती के साथ जो हुआ, उसे सुन सन्न रह जाएंगे आप

नौकरी का झांसा देकर गुरुग्राम के होटल में महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी खुद को हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बताता था। जीरो एफआईआर दर्ज, जांच शुरू।
2 min read
Google source verification
Rape

(पत्रिका सांकेतिक फोटो)

दिल्ली की एक 25 वर्षीय महिला को नौकरी का झांसा देकर गुरुग्राम के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने का आरोप एक पुलिसकर्मी और उसके साथी पर लगा है। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली कैंट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे आगे की जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया गया है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया गुरुग्राम

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैंट निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले गुरुग्राम से करोल बाग की बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात सतीश कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर बताया और दावा किया कि उसकी पत्नी पलवल कोर्ट में जज है। आरोप है कि सतीश ने मुख्यमंत्री कोटे से हरियाणा पुलिस में कुक की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके लिए तीन लाख रुपये खर्च होने की बात कही। जुलाई 2025 से उसने महिला को मैसेज भेजने शुरू किए। 29 जुलाई 2025 को दस्तावेजों के साथ उसे गुरुग्राम बुलाया गया। इसके बाद अगस्त में नौकरी की प्रक्रिया के बहाने उसे एमजी रोड स्थित एक होटल में ले जाया गया।

नशीली चाय पिलाकर गैंगरेप, अश्लील तस्वीर खींची..

पीड़िता के अनुसार, एमजी रोड स्थित एक होटल के कमरे में लंबू खान नामक व्यक्ति पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जबकि वे खुद शराब पी रहे थे। अर्धविक्षिप्त अवस्था में जब वह कमरे से बाहर जाने लगी तो सतीश ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिस की धौंस दिखाई और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक फरवरी को जीरो एफआईआर दर्ज की और मामला गुरुग्राम स्थानांतरित कर दिया। डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।