14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी देश से ऊपर मानते हैं खुद को, उनको लगता है देश पर शासन करना जन्मसिद्ध अधिकार हैः अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि वो अपने अहंकार के कारण संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए गए। उन्होंने जो गलती की उस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और नियमानुसार कार्रवाई हुई। राहुल अपने आपको कोर्ट , संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं।

2 min read
Google source verification
Ashwini Vaishnav    Rahul Gandh

Ashwini Vaishnav Rahul Gandh

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक के बाद एक बीजेपी नेता निशाना साध रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया। लेकिन कांग्रेस नेता को यह अच्छा नहीं लगा, उनको कोर्ट का फैसला ही गलत लग रहा है। राहुल गांधी को लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

खुद को संविधान, अदालत और संसद से ऊपर मानते हैं राहुल


अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेता सोचते हैं कि चूंकि वह एक निश्चित परिवार में उनका जन्म हुआ हैं। इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर है। राहुल यह भी सोचते हैं कि भारत के संविधान से वह ऊपर हैं।

राहुल को लगता है देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं कि राहुल गांधी को लगता है कि कोई भी अदालत उनके खिलाफ फैसला नहीं दे सकती, उन्हें लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के तहत जितने लोकतांत्रिक संस्थान बनाए हैं वे सब उनसे नीचे है।

यह भी पढ़ें- BJP का कांग्रेस पर पलटवार: स्मृति ईरानी बोलीं- गांधी परिवार PM मोदी, OBC, राष्ट्रपति का भी कर चुके हैं अपमान

अहंकार के कारण अयोग्य ठहराए गए राहुल गांधी


अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी अपने अहंकार के कारण संसद से अयोग्य ठहराए गए हैं। उन्होंने जो गलती की उस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और नियमानुसार कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए नए जोश के साथ काम कर रही वर्तमान सरकार के खिलाफ सारे भ्रष्टाचारी एक साथ जमा हो गए। राहुल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री विदेश में थे तो एक अध्यादेश को फाड़ना संस्थाओं का सम्मान करना था।