16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोहाना की जलेबी की तारीफ राहुल गांधी को पड़ गई भारी, जानिए दुकानदार ने क्या कहा?

गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए। हरिगोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए।

2 min read
Google source verification

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित करने गए थे तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाया था। गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जलेबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।

राहुल गांधी ने कही थी ये बात

जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने कहा कि, राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी। ये देसी घी में बनी हुई है। एक हफ्ते तक खराब नहीं होती। यह एक हफ्ते से ज्यादा ही चलती है। जब राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की है, तो आइटम में दम होगा। आम जनता भी हमारी जलेबी की तारीफ करती है।

यह भी पढ़ें- No Cost EMI: फ्री में कुछ नहीं मिलता! नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदारी ‘जीरो कॉस्ट’ नहीं, यहां समझें पूरा गणित

'ये जलेबी फैक्ट्री का आइटम नहीं है'

उन्होंने कहा कि, ये जलेबी फैक्ट्री का आइटम नहीं है, ये दुकान का बनाया गया आइटम है। दस लोगों का स्टाफ यहां जलेबी बनाते हैं। और आप लोगों की सेवा करते हैं, हमारी तीन दुकान है। ये दुकान मेरे पैदा होने से पहले का है। मैं 22-23 साल से यहां काम करता हूं। पूरा माल देसी घी में तैयार होता है, यहां के जलेबी की मांग हिंदुस्तान के साथ बाहर भी होती है।

जानें दुकानदार ने क्या कहा?

दरअसल चुनावी नतीजे आने के बाद हरियाणा में जलेबी की चर्चा तेज हो गयी है। सोनीपत में राहुल गांधी ने जलेबी खाने के बाद फैक्ट्री लगाने के साथ कामगारों को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसको लेकर स्थानीय जनता राहुल गांधी पर जबरदस्त चुटकी लेती हुई नजर आ रही है। जनता का कहना है कि हरियाणा की जनता विकास की जलेबी खाना चाहती थी। उनको पता है कि जलेबी फैक्ट्री में नहींं, बल्कि हलवाई की दुकान में बनती है।