उन्होंने हिंदी में लिखे पोस्ट में कहा, "टूटे हुए घर, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्दनाक कहानियां - ये देशभक्त परिवार युद्ध का सबसे बड़ा बोझ हर बार हिम्मत और सम्मान के साथ झेलते हैं। उनके साहस को सलाम। मैं पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं-मैं उनकी मांगें और मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर जरूर उठाऊंगा।"