15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे छात्र’, PM मोदी के वीडियो संदेश पर आया LoP राहुल गांधी का रिएक्शन

CJP Protest Demand Dharmendra Pradhan resignation: पीएम मोदी के छात्रों को दिए वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का तीखा हमला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज। पढ़ें पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
PM Modi and Rahul gandhi

पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo- ANI)

Rahul Gandhi reaction to PM Modi video message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। इस पर अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस तरह के वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें। धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं। छात्रों की पिटाई करने वालों को सजा दें। माफी मांगें।

जयराम रमेश ने बोला हमला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि छात्रों का मोदी सरकार पर अब कोई भरोसा नहीं रहा। सरकार ने हमेशा छात्रों के हितों के बजाय अपने राजनीतिक फ़ायदों को प्राथमिकता दी है।

PM मोदी ने अपने वीडियो संदेश में क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि अधिकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन व दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर मसौदा तय कर लिया है। उन्होंने ये मसौदा मुझे सौंप भी दिया है। इस पर आज कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के साथ सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार से संसद में चल रहे मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, उस दौरान संबंधित बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का काम किया जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बार-बार हिंसक होने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने ऐलान किया है कि पेपर लीक में जो भी शामिल हैं, उन्हें अदालत से तुरंत और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है।

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिन बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म किया। नड्डा ने वांगचुक की कप से पानी पीने में भी मदद की। इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो भी मौजूद रही।

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम खुश हैं। हमने कल भी पत्र लिखकर सोनम सर से उपवास समाप्त करने का अनुरोध किया था। यह आंदोलन जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जारी रहेगा। हम बहुत खुश हैं कि सरकार हमारा अनुरोध मान गई है कि बातचीत न्यूट्रल जगह पर हो। बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।