
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सोर्स: आईएएनएस)
Rahul Gandhi Latest Statement: असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है। रिजल्ट 4 मई को आएगा, लेकिन इलेक्शन से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। असम के जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा भारत के सबसे भ्रष्ट CM का टाइटल रखते हैं। उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कानून से नहीं बचा सकती। वे इतने कर्ज में डूबे हुए हैं कि उन्हें रात में नींद नहीं आती। और अब उन्होंने अपने परिवारों को भी इसमें शामिल कर लिया है।
इसी जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- "नरेंद्र मोदी का भविष्य ट्रंप के हाथों में है। डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं।"
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस असम में महिलाओं को 50 हजार रुपये का लोन देने, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 1250 रुपये करने और एक नया मंत्रालय बनाने का वादा कर रही है। इसके अलावा 10 लाख लोगों को जमीन के पट्टे देने की योजना है और गायक जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने की बात भी कही गई है।
उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5–10 सालों में सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। इसलिए अब इस जुमलेबाज सरकार की सच्चाई लोगों के सामने लाना जरूरी है।
Updated on:
02 Apr 2026 05:04 pm
Published on:
02 Apr 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
