13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में रसूख की रफ्तार: विधायक के बेटे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस कार्रवाई के बाद जमानत पर छूटे

रायपुर में रसूख की रफ्तार का कहर: भाजपा विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह उर्फ लकी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। हिट एंड रन केस में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मिली जमानत, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi News

(प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर: IANS)

Raipur hit and run case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह उर्फ लकी (33 ) को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने मंगलवार शाम को बलवंत को गिरफ्तार किया, लेकिन उन्हें जमानत लेकर रिहा कर दिया गया। पीड़ित त्रिभुवन सिंह (34) जो पेशे से डीजे हैं, की हालत गंभीर बनी हुई है और वे सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा 5 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर हुआ। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह अपने दोस्तों के साथ तेलीबांधा की ओर कार से आ रहे थे। सालासर चौक पर उनकी कार ने त्रिभुवन सिंह की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बलवंत मौके से फरार हो गए और दूसरी कार से भाग निकले।

पुलिस ने मानव जीवन को खतरे में डालने और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत बॉन्ड पर छोड़ा गया है। सीसीटीवी आदि तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।