27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के बागेश्वर धाम, बोले- ‘जिसने यह महामाप किया है, उसे महादंड भी मिलेगा’

Bageshwar Dham: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों को कानून के साथ भगवान का भी दंड मिलेगा। मामले में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज हुई है और सभी आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 27, 2026

Ram Mandir Donation Theft

मंदिर चढ़ावा चोरी पर बागेश्वर धाम का आया पहला बयान(फोटो-ANI)

Bageshwar Dham on Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चोरी करने वालों को केवल कानून ही नहीं, बल्कि भगवान का भी दंड मिलेगा। बागेश्वर धाम एक वीडियो में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि रावण ने माता सीता का हरण किया था, लेकिन इस मामले में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच आगे बढ़ रही है। शास्त्री ने कहा कि जांच में और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच कहना उनका कर्तव्य है और जो राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान में चोरी करेगा, उसे कानून के साथ-साथ भगवान का भी कठोर दंड मिलेगा।

मामले में जांच तेज, सभी आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में रिटायर्ड बैंककर्मी एवं गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं।

ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे की चर्चा


इस बीच मीडिया में ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कौन हैं चंपत राय?


राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद उसके प्रशासनिक संचालन की प्रमुख जिम्मेदारी महासचिव चंपत राय संभालते रहे हैं। मंदिर निर्माण से लेकर निधि समर्पण अभियान, दान व्यवस्था और ट्रस्ट की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारियों को मीडिया तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसी कारण जब भी राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा कोई विवाद सामने आता है, तो चंपत राय की भूमिका और जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगते हैं।