5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Temple Donation Row: “सदाचार का सर्टिफिकेट बांटने वाले खुद रंगे हाथों पकड़े गए”, जयराम रमेश का तीखा वार

Supreme Court Probe Ram Temple Donations: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
Jairam Ramesh Ram Temple allegations

Jairam Ramesh Ram Temple allegations

Jairam Ramesh Ram Temple Allegations: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और उसके भव्य उद्घाटन को लेकर देश भर में भारी उत्साह देखा गया था, लेकिन अब इसी पावन धाम के नाम पर एकत्र किए गए दान को लेकर एक नया और बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 'चंदा चोरी' का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की है।

RSS 'भेड़ की खाल में छिपे भेड़िए की तरह है: जयराम

कांग्रेस नेता ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में धोखेबाज लोग शामिल हैं। इसलिए RSS का रुख सवालों के घेरे में है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आरएसएस 'भेड़ की खाल में छिपे भेड़िए' की तरह है। संघ ने देश-दुनिया के सामने सिर्फ अपनी छवि बचाने की कोशिश में दिखावटी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए

इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था पर सीधा आघात है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी को इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग