राष्ट्रीय

Air India के यात्रियों का रतन टाटा ने खास अंदाज में किया स्वागत, जानिए क्या कहा

69 साल बाद वापस एयर इंडिया के टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद एयर इंडिया के यात्रियों को कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच खुद रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का अपने अंदाज में स्वागत किया है।

2 min read
Feb 02, 2022
Ratan Tata Welcomes Air India Passengers Through Audio Clip

टाटा समूह में 69 वर्ष बाद दोबारा एयर इंडिया की वापसी हुई है। यही वजह है कि एयर इंडिया के यात्रियों को अब अलग तरह का अनुभव भी मिलने लगा है। कुछ ऐसा ही बदलाव हाल में यात्रियों को देखने को मिला, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने खुद एयर इंडिया की सवारियों का अपने खास अंदाज में स्वागत किया। रतन टाटा के इस स्वागत के अंदाज को एयरइंडिया ने ट्वीट के जरिए शेयर भी किया है। बता दें कि हाल में टाटा समूह को एयर इंडिया का अधिग्रहण मिला है। सरकार की अब इसमें कोई भी हिस्सेदारी नहीं है।


एयर इंडिया ने बुधवार को Twitter पर एक रतन टाटा का संदेश वाला क्लिप साझा किया। इस ऑडियो क्लिप में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। 18 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में रतन टाटा की आवाज सुनाई दे रही है।

यह भी पढ़ें - Air India : 69 साल बाद फिर TATA के हाथ में एयर इंडिया की कमान


इस ऑडियो क्लिप में रतन टाटा यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। वे लोगों को भरोसा देते हुए कह रहे हैं कि एयर इंडिया को मिलकर सबसे पसंदीदा एयरलाइन बनाया जाएगा।

इस ऑडियो क्लिप में रतन टाटा कह रहे हैं कि, टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए कस्टमर्स का स्वागत करता है। हम एयरइंडिया को सवारियों के कंफर्ट और सर्विस के लिहाज से पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हैं।


बता दें कि 26 जनवरी के दूसरे दिन एयर इंडिया की 69 वर्षों बाद टाटा समूह में वापसी हुई है। बीते सप्ताह गुरुवार को सरकार ने टाटा समूह को एयर इंडिया को हैंडओवर कर दिया।

इस तरह एयर इंडिया 69 साल बाद वापस अपने पुराने मालिक के पास लौट आई। बीते वर्ष अक्टूबर में हुई नीलामी में टाटा समूह ने 18 हजार करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर एयर इंडिया को अपने नाम किया।
अधिग्रहण की प्रक्रिया से पहले की औपचारिकताएं निपटाने में कुछ समय लगा। बता दें कि एयर इंडिया के हैंडओवर के पहले दिन से यात्रियों को सेवाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है।


दरअसल टाटा समूह लगातार कह रहा है कि उसकी प्राथमकिता एयर इंडिया के ऑन टाइम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर होगा। यानि विमान अपने निमय पर लैंड करें।

इसके अलावा समूह यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी समूह का फोकस है। पहले दिन चार उड़ानों पर उन्नत भोजन सेव पेश करने के साथ इसकी शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें - Air India अभी Tata Sons की नहीं हुई, जानिए सरकार ने क्या दी सफाई

Published on:
02 Feb 2022 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर