10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी को रविशंकर प्रसाद का जवाब कहा,राजनीति में आलोचना होती है तल्खी नहीं

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा के तहत लाल किले में आयोजित एक जनसभा में दिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बयान के तत्काल बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
ravi_shankar_prasad.jpg

राहुल गांधी को रविशंकर प्रसाद का जवाब कहा,राजनीति में आलोचना होती है तल्खी नहीं

भारत जोड़ो यात्रा के तहत लाल किले में आयोजित एक जनसभा में दिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बयान के तत्काल बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहाकि, राहुल खान की सोच में नफरत भरी है। राजनीति में आलोचना होती है तल्खी नहीं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि, वे किस धार्मिक विद्वेष के बात करते हैं। क्या राहुल गांधी कभी क्या वाराणसी गए है। उज्जैन गए हैं। सरदार पटेल की प्रतिमा पर कभी गए हैं। राहुल को सरदार पटेल कभी याद आते भी हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि, गरीबों का मजाक बनाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। भारत जोड़ो यात्रा जब शनिवार शाम को लाल किला पहुंची तो एक जनसभा में राहुल गांधी मोदी सरकार और भाजपा और पर खूब बरसे।

कश्मीर में धारा 370 मोदी सरकार ने ही हटाई है

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आगे कहाकि, प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी गलत नहीं सही लागू किया है। कश्मीर में धारा 370 मोदी सरकार ने ही हटाई है। वो मोदी सरकार के कार्यकाल में ही श्रीनगर में झंडा फहराएगे। भारत जोड़ो यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झंडा फहरा कर होगी।

पहले राहुल गांधी अपनी पार्टी को जोड़ने का करें काम

राहुल गांधी को सलाह देते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहाकि, पहले वे अपनी पार्टी को जोड़ने का काम करें। तब दूसरे में झांकें। उन्होंने कहाकि, राहुल गांधी की सोच में नफरत भरी है। राजनीति में आलोचना होती है तल्खी नहीं।

यह भी पढ़े - Bharat Jodo Yatra : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है कोरोना तो सिर्फ बहाना है

यह भी पढ़े - लाल किला से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार में फैलाया गया है डर