30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
Bharat Jodo Yatra : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है कोरोना तो सिर्फ बहाना है
Play video

Bharat Jodo Yatra : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है कोरोना तो सिर्फ बहाना है

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है। PM ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि, देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो। प्रचार करके PM संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे। भारत जोड़ो यात्रा जब शाम को लाल किला पहुंची तो राहुल गांधी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ अभिनेता कमल हासन, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। कमल हासन और खरगे ने सभा को तमिल भाषा में संबोधित किया। अभिनेता कमल हासन ने कहा कि, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Dec 24, 2022

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय