5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Real Estate : इस साल टूटेगा रिकॉर्ड! 2008 के बाद हुए मकानों के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

रियल एस्टेट में इस साल रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। 2008 के बाद 2023 में मकानों के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। प्राइवेट इक्विटी निवेश इस साल 44 फीसदी घटा है।
2 min read
Google source verification
real_estate009.jpg

इस साल देश में मकानों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बन सकता है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वर्ष 2008 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा घरों की बिक्री हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 में देश के 7 टॉप प्रॉपर्टी मार्केट में करीब 260,000 मकानों की बिक्री होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के पहले 9 महीने यानी जनवरी से सितंबर के बीच 1,96,227 मकानों की बिक्री हुई थी जो वर्ष 2022 की कुल बिक्री का 91 प्रतिशत है। मकानों की कुल बिक्री में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी बढक़र 22 फीसदी हो गई, जो 2022 की समान अवधि में 18 फीसदी थी। लगजरी सेगमेंट यानी 3 करोड़ रुपए से ऊपर के मकानों की बिक्री 83 प्रतिशत बढ़ी। लगजरी मकानों की बिक्री बढक़र 14,627 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो 2022 में 8,013 यूनिट थी। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में करीब 3 लाख मकान बिक सकते हैं।


इनकी हुई ज्यादा बिक्री






















कीमत संख्या
50 लाख रुपए तक38,307
50-75 लाख रुपए45,592
1.5-3 करोड़ रुपए42,919




ऐसे घटा पीई निवेश

































वर्ष राशि
2018780.3 करोड़ डॉलर
2019658.1 करोड़ डॉलर
2020394.5 करोड़ डॉलर
2021619.9 करोड़ डॉलर
2022535.7 करोड़ डॉलर
2023302.4 करोड़ डॉलर


पीई निवेश 3 अरब डॉलर

वहीं रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म नाइट फ्रैंक के मुताबिक, वैश्विक निवेशक इस साल भारतीय रियल एस्टेट में पैसा लगाने को लेकर सतर्क रहे। निजी इक्विटी (पीई) निवेश 12 दिसंबर तक 2022 की तुलना में 44 % घटकर तीन अरब डॉलर रह गया। पीई निवेश 302.4 करोड़ डॉलर रहा जो 2022 में 535.7 करोड़ डॉलर था। रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश में आई गिरावट की वजह वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता, अमरीकी फेडरल रिजर्व और सेंट्रल बैंक ऑफ कनाडा की ओर से कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी है, जिससे अमरीका और कनाडा से निवेश गतिविधियों पर अंकुश लगा गया। हालांकि, सिंगापुर से पीई निवेश में सुधार हुआ है, जो कुल निवेश में प्रवाह में 50 % से अधिक योगदान देता है। कुल निवेश में ऑफिस स्पेस सेगमेंट की 58 % , वेयरहाउसिंग की 23% और हाउसिंग सेगमेंट की 19% हिस्सेदारी रही।

यह भी पढ़ें- Explainer: विपक्ष के 141 निलंबित सांसदों पर क्या क्या लगाई गई पाबंदियां, जानिए क्या हैं नियम

यह भी पढ़ें- जापान ने कोलकाता पर गिराए थे बम, जानें क्या है इस पुल का इतिहास और खासियत