देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की झलक नजर आई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ होने वाले कार्यक्रम में तिरंगा फहराया।
नई दिल्ली
Updated: January 26, 2022 12:50:45 pm
Republic Day 2022 LIVE update
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस परेड का समापन सैकड़ों तिरंगे गुब्बारों को हवा में छोड़ने के साथ हुआ। इस दौरान हवा में तिरंगे की भव्य छवि निखर कर सामने आई।
आजादी के 75 साल होने के मौके पर इस बार गणतंत्र दिवस पर 17 जगुआर विमानों ने '75' की आकृति बनाई।
#WATCH Amrit formation comprising 17 Jaguar aircraft make a figure of 75 on #RepublicDay
— ANI (@ANI) January 26, 2022
(Source: Ministry of Defence) pic.twitter.com/caNQTnNHoK
गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में इस साल के भव्य फ्लाई-पास्ट में पहली बार 75 एयरक्राफ्ट शामिल किए गए। प्रदर्शित होने वाले विमानों में मिग 29, साथ ही राफेल भी शामिल हैं। परेड में 7 राफेल, 17 जगुआर और मिग-29 ने जलवा दिखाया।
Grand finale of the Republic Day parade - the fly-past with 75 aircraft of the Indian Air Force pic.twitter.com/k2SnYgTYeC
— ANI (@ANI) January 26, 2022
राजपथ पर परेड में जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश की झांकी।
The tableaux of Arunachal Pradesh, Karnataka and Jammu & Kashmir at Rajpath during #RepublicDayParade pic.twitter.com/lwL7McGPT4
— ANI (@ANI) January 26, 2022
उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झलक दिखी। इसके अलावा राज्य की झांकी को इस बार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' थीम पर बनाया गया।
Tableau of UP showcases achievement through skill development &employment via 'One District One Product', based on new micro, small & medium enterprise policy & industrial development policy of the state govt. Development in Kashi Vishwanath corridor also exhibited.#RepublicDay pic.twitter.com/r2eUNtWZv0
— ANI (@ANI) January 26, 2022
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में हैरतअंगेज करतब दिखाए।
हरियाणा की झांकी की थीम ‘खेल में नंबर वन’ है। झांकी में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की मूर्ति लगी हुई है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीते में जिसमें 4 हरियाणा के लोगों मे जीते थे।
With the theme 'number one in sports', the tableau of Haryana participates in the #RepublicDayParade.
— ANI (@ANI) January 26, 2022
Out of the 7 medals won by India in Tokyo Olympics 2020, Haryana bagged 4. Similarly, in Paralympics 2020, out of the 19 medals won by the country, the players of Haryana got 6. pic.twitter.com/XAMsJyD6nW
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। साथ ही लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ जनरल डायर को गोली चलाने के आदेश के विरोध को भी दर्शाया गया है।
#RepublicDayParade | Depicting 'Punjab's contribution in freedom struggle', the tableau of the state depicts Bhagat Singh, Rajguru & Sukhdev. It also depicts protest against the Simon Commission led by Lala Lajpat Rai and Udham Singh shooting Michael O'Dwyer.#RepublicDayIndia pic.twitter.com/xNy8Xs9J3B
— ANI (@ANI) January 26, 2022
राजपथ पर 'नारी शक्ति' की दिखी झलक, राफेल की एकमात्र महिला फाइटर शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी।
#RepublicDayParade | Indian Air Force tableau displays the theme 'Indian Air Force Transforming for the future'. It showcases scaled-down models of MiG-21, Gnat, Light Combat Helicopter (LCH), Aslesha radar and Rafale aircraft. #RepublicDay pic.twitter.com/t1iaU7OsTX
— ANI (@ANI) January 26, 2022
गणतंत्र दिवस परेड में गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आजाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।
Goa tableau participating in the #RepublicDayParade, is based on the theme 'symbols of Goan Heritage'.
— ANI (@ANI) January 26, 2022
The tableau showcases Fort Aguada, Martyrs' Memorial at Azad Maidan in Panaji and Dona Paula. #RepublicDay pic.twitter.com/CqWDjJzcXC
गुजरात की झांकी 'गुजरात के आदिवासी आंदोलन' की थीम को प्रदर्शित किया। झांकी का अगला भाग आदिवासियों के पूर्वजों की स्वतंत्रता संग्राम का प्रतिनिधित्व करता दिखा।
राजपथ पर जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री ने मार्च किया। इस टुकड़ी का नेतृत्व 5वीं बटालियन के मेजर रितेश तिवारी ने किया। इस टुकड़ी ने 1970 की भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी और उनके पास 7.62 एमएम एसएलआर है।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में असम रेजिमेंट की टुकड़ी हिस्सा लिया।
Delhi | The Assam Regiment contingent marches down the Rajpath on Republic Day
— ANI (@ANI) January 26, 2022
This contingent comprises troops from all seven North Eastern States.
It has been a three-time winner of Republic Day Parade pic.twitter.com/rMHU0yeHxA
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते ने भी भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।
SIKH Light Infantry contingent takes part in the Republic Day parade at Rajpath
— ANI (@ANI) January 26, 2022
Army Chief General MM Naravane is the present Col. of the regiment pic.twitter.com/84ePg4Dzub
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर भारतीय नौसेना की झांकी ने भाग लिया। इसे 'आत्मनिर्भर भारत' के उद्देश्य को प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया। इतना ही नहीं आजादी का अमृत महोत्सव का भी इसमें जिक्र रहा।
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई और एपीसी पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया। परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की थी। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट भी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे। हालांकि, सर्वोच्च बलिदान से पहले उन्होंने अपने साथियों को बचाया और 3 आतंकियों को भी ढेर कर दिया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस मनाने में देश का नेतृत्व किया। उन्होंने तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।
President Ram Nath Kovind leads the nation in celebrating the 73rd #RepublicDay
— ANI (@ANI) January 26, 2022
The 21-Gun Salute is presented by Ceremonial Battery of 871 Field Regiment pic.twitter.com/gGBVxC2qkX
राजपथ पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी हैं, सलामी लेते हैं और राष्ट्रपति भवन से राजपथ के लिए रवाना हो गए हैं।
लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, हम सब को भारत की उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए।
भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर अटारी-वाघा सीमा पर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi lays wreath at the National War Memorial on 73rd #RepublicDay pic.twitter.com/ZhYNBCmozh
— ANI (@ANI) January 26, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंच गए। युद्ध स्मारक में वह शहीद हुए सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों रक्षा बलों के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें